फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Hatyakand: अनमोल की हालत में हो रहा सुधार, बढ़ाई गई सुरक्षा; खूनी वारदात में घायल हुआ था अनमोल

Thu, 05 Oct 2023 09:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सांसद रविकिशन ने कहा कि बच्चे के इलाज के लिए जो भी जरूरत होगी, उसे हर हाल में उपलब्ध कराया जाएगा।देवरिया की घटना से मन बहुत दुखी है। इस मामले में दोषियों को कठोर सजा मिलेगी, कोई बचेगा नहीं।
विज्ञापन
घायल बच्चे से बीआरडी में मुलाकात कर कुशल-क्षेम पूछते सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल काॅलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती अनमोल की हालत में अब सुधार आ रहा है। देवरिया जिले के रुद्रपुर के फतेहपुर लेहड़ा टोले में हुई वारदात के इकलौते जीवित बचे अनमोल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बुधवार को अनमोल की हालत जानने उसकी बहन-बहनाेई और भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। गोरखपुर के सांसद रविकिशन, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने ट्राॅमा सेंटर पहुंचकर बच्चे की सेहत की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि अब बालक की हालत में सुधार आ रहा है।

विज्ञापन

 

सोमवार की अलसुबह हुई छह लोगों की हत्या के दौरान बालक अनमोल को भी गंभीर चोटें आई थीं। उसे मरा जानकर हमलावर छोड़ गए थे। बाद में जब पुलिस पहुंची तो उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बालक का हाल जाना और इलाज के लिए हर संभव प्रयास का निर्देश मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को दिया था।
 

बुधवार को बच्चे की सेहत में सुधार आने के बाद हल्का तरल पेय पदार्थ और एक बिस्किट खाने को दिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। अब बच्चे की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पहले देवरिया के दो सिपाही ही उसकी सुरक्षा में लगे थे। अब गुलरिहा थाने के एक एसआई और एक सिपाही की ड्यूटी भी 24 घंटे के लिए लगा दी गई है।

 

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को अनमोल की हालत जानने उसकी बहन-बहनोई और भाई भी गोरखपुर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने तीनों को बच्चों की हालत की जानकारी दी। इसके बाद वे लौट गए। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बच्चे की हालत अब पहले से बेहतर है। बुधवार को उसे कुछ तरल पदार्थ दिया गया। डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

सांसद रविकिशन ने कहा कि बच्चे के इलाज के लिए जो भी जरूरत होगी, उसे हर हाल में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवरिया की घटना से मन बहुत दुखी है। इस मामले में दोषियों को कठोर सजा मिलेगी, कोई बचेगा नहीं। सांसद ने कहा कि इस तरह का आक्रोश जिससे किसी का परिवार ही खत्म हो जाए, यह किसी तरह स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। जो भी लोग इस नरसंहार के लिए दोषी हैं, उन्हें हर हाल में सजा दिलाई जाएगी।
 
 
विज्ञापन

 अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय की अगुवाई में संगठन के सदस्यों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज पहुंचकर घायल आठ वर्षीय अनमोल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर बेहतर इलाज का अनुरोध किया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, बच्चे की समुचित शिक्षा व सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान समिति के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष मंगल तिवारी, उद्भव शुक्ला, रित्विज पांडेय आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें