फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया सामूहिक कांड: अनमोल की हालत अब ठीक, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Fri, 13 Oct 2023 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अनमोल दूबे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में हुई घटना में घायल आठ वर्षीय अनमोल दूबे की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। बृहस्पतिवार को उसे स्टाफ नर्स ने भोजन कराया। माना जा रहा है कि जल्द ही ट्राॅमा सेंटर से उसे छुट्टी मिल सकती है। ट्राॅमा सेंटर के बाहर अभी भी पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन


वारदात में घायल अनमोल दूबे को हमलावर मरा समझकर छोड़ गए थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था। बुधवार को ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स ने अपने हाथ से उसे भोजन कराया। उसे अब भोजन व पानी निगलने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। सिर पर लगे घाव भी ठीक हो रहे हैं। जल्दी ही उसके टांके काटे जाएंगे। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

फिलहाल उसकी हालत में सुधार के साथ ही ट्राॅमा सेंटर के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। देवरिया पुलिस टीम 24 घंटे वार्ड की निगरानी कर रही है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, सपोर्टिंग स्टॉफ और परिजनों के अलावा अन्य किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ज्ञानप्रकाश से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी शुरू, खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें