फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: धूल भरा नहीं, अब हरा भरा होगा गोलघर

Fri, 13 Oct 2023 02:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सीएम ग्रीड अर्बन में कुल नौ सड़कें शामिल हैं। इनमें गोलघर से गुजरने वाली सड़क भी शामिल है। शासन के निर्देशानुसार इसका काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
गोलघर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में गोलघर की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। यहां आने वाले लोग हरियाली और सुंदरता के साथ ही आकर्षक लाइटों की रोशनी के बीच खरीदारी कर सकेंगे। बाजार में लोगों के आराम के लिए खूबसूरत बेंच लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। बजट आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार गोलघर को सजाने-संवारने की कोशिशें जारी हैं। इसे नो वेडिंग जोन बनाया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, शास्त्री चौक से लेकर काली मंदिर तक सड़क का सुंदरीकरण होगा। नए सिरे से फुटपाथ बनाए जाएंगे। सड़क के किनारे आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी, जो सौर ऊर्जा से संचालित होंगी। पूरे बाजार में ग्रीन जोन विकसित किया जाएगा। इसके लिए खूबसूरत पौधे लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में फिर भड़का हत्यारा हाथी, महावत को पटक कर किया घायल
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की भी होगी व्यवस्था

अधिकारियों के मुताबिक, गोलघर से गुजरने वाली सड़क सहित नौ सड़कों को सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम शहरी में शामिल किया गया है। इसके लिए ग्रीन जोन विकसित करने की योजना है। इन सड़कों पर भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल सा सजेगा सुमेर सागर-चिलुआताल, फिर परिवार संग लोग कर सकेंगे धमाल

इन सड़कों की बदलेगी सूरत
पोस्ट ऑफिस तिराहे से हरिओम नगर तिराहा व आंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ चौराहे तक, बेतियाहाता चौराहे से मुंशी प्रेमचंद पार्क तक, टाउनहॉल तिराहे से अग्रसेन तिराहा होते हुए एक मीनार मस्जिद तक, नंदानगर पुलिस चौकी से आकाश विहार गेट तक, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे से करीमनगर तिराहे तक, मातनहेलिया हाउस से राप्ती नगर तक, गंगानगर चौराहे से मेडिकल कॉलेज रोड राप्ती नगर तक और कौड़ियहवा मोड़ से सिधारीपुर बंधे तक की सड़क बनाई जाएगी।

सीएम ग्रीड अर्बन में कुल नौ सड़कें शामिल हैं। इनमें गोलघर से गुजरने वाली सड़क भी शामिल है। शासन के निर्देशानुसार इसका काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। - गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें