फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर शहर की दूसरी सिक्स लेन होगी देवरिया बाईपास रोड, मुख्यमंत्री ने दिया है निर्देश

Sun, 19 Dec 2021 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पहले फोर लेन बनाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन सीएम योगी ने देवरिया बाईपास को सिक्स लेन बनाने का निर्देश दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
देवरिया बाईपास। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नौसड़-पैडलेगंज के बाद करीब नौ किलोमीटर लंबी देवरिया बाईपास सड़क शहर की दूसरी सिक्स लेन होगी। विधानसभा चुनाव के बाद इस सड़क का प्रस्ताव व डीपीआर आदि तैयार किया जाएगा। पहले इस सड़क को फोर लेन बनाया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने सड़क को शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक बताते हुए सिक्स लेन बनाने का निर्देश दिया है। कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि देवरिया बाईपास को सिक्स लेन बनाया जाना है। जल्द ही इस पर कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन


तीन दशक से अधिक समय पहले जब दो लेन वाले देवरिया बाईपास का निर्माण हुआ तो इस क्षेत्र की आबादी बहुत कम थी। सहारा  इस्टेट के आसपास कुछ गांव हुआ करते थे। पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर जीडीए दफ्तर तक पूरा क्षेत्र बारिश में तालाब की तरह दिखता था। यही वजह है कि इस क्षेत्र को पहले जलवनिया नाम से भी जाना जाता था। आज इस क्षेत्र की सूरत बदल गई है। देवरिया बाईपास के दोनों किनारे 30 से अधिक छोटी-बड़ी कॉलोनियां बन गई हैं। आबादी भी एक लाख के आसपास हो गई है। रोजाना इस सड़क पर स्थानीय लोगों के ही 30 हजार से अधिक वाहन आते-जाते हैं। बाईपास की वजह से ट्रक और बसें भी चलते हैं। इस तरह सड़क तो दो लेन की ही रह गई, लेकिन ट्रैफिक कई गुना बढ़ गया। अब रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।
 

चौड़ी होगी सड़क, दूर होगी जाम की समस्या : कमिश्नर

कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि देवरिया बाईपास पर जाम की समस्या को देखते हुए इसे सिक्स लेन करने की योजना है। जल्द ही इस संबंध में कवायद शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि देवरिया बाईपास से सटे रामगढ़ताल क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विश्व फलक पर स्थापित करने की मुख्यमंत्री की मंशा है। ट्रैफिक लोड बढ़ने की वजह से पहले इसे फोरलेन बनाने की योजना थी, मगर मुख्यमंत्री ने आने वाले भविष्य को भी ध्यान में रखकर इसे सिक्स लेन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए की तरफ से भी किया गया है अनुरोध : उपाध्यक्ष

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की ज्यादातर योजनाएं देवरिया बाईपास रोड से जुड़ी हैं। इसे और चौड़ा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने इसे सिक्स लेन करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव के बाद सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू हो जाए।
 

चौड़ी कराई जाएगी सड़क : डीएम

डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि देवरिया बाईपास मार्ग को चौड़ा करने की योजना है। इस दिशा में प्रयास चल रहे हैं। शहर की कुछ और सड़कों को भी चौड़ा किया जाना है। जाम से निजात दिलाने के लिए प्लान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें