जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ित मरीजों में खोराबार के लालपुर टीकर, पिपराइच के सोनबरसा और शहर के बेतियाहाता के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनकी क्रमश: 45, 46 और 40 वर्ष है। इन लोगों में डेंगू के लक्षण थे। किट से जांच के बाद एलाइजा जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है।
डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को हुई जांच में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इसके बाद से मरीजों की कुल संख्या 43 हो गई है। राहत की बात यह है कि इसमें केवल दो मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ित मरीजों में खोराबार के लालपुर टीकर, पिपराइच के सोनबरसा और शहर के बेतियाहाता के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनकी क्रमश: 45, 46 और 40 वर्ष है।
इन लोगों में डेंगू के लक्षण थे। किट से जांच के बाद एलाइजा जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इस बीच 241 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया है, जहां पर तीन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले हैं।
विज्ञापन
इनके मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह बाद दूसरी बार जांच में अगर जमा पानी में लार्वा मिलते हैं तो आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।