फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा का भी फोन टेप, पेगासस जासूसी के विरोध में गोरखपुर में प्रदर्शन

Mon, 26 Jul 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन के सभी शाखा के पदाधिकारी, कर्मचारी के द्वारा एकत्रित होकर नारेबाजी एव प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रेलवेकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में पेगासस जासूसी का मुद्दा छाया हुआ है। अब ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के फोन टेपिंग का मामला सामने आने पर देश भर में रेलकर्मियों ने विरोध शुरू किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन के सभी शाखा के पदाधिकारी, कर्मचारी के द्वारा एकत्रित होकर नारेबाजी एव प्रदर्शन किया गया। 

सभा को एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री के. एल. गुप्त ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार रेलवे नेताओं का फोन टेपिंग करवाना निंदनीय, गोपनीयता कानून का उल्लंघन, स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है तथा भारत सरकार द्वारा इजराइल की NSO कंपनी के पेगसस साफ्टवेयर के द्वारा यह कार्य किया गया। जिसके लिए उस एजेंसी को करोड़ो रुपये का भुगतान करने का कार्य किया गया।  
विज्ञापन


इस मामले का भारत सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के द्वारा जांच किया जाना चाहिए तथा दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आना चाहिए। सभा यूनियन के संयुक्त महामंत्री नवीन कु. मिश्रा, ओंकार सिंह, प्रदीप धर दूबे, राकेश पांडेय, मुन्नी लाल गुप्ता, दिलीप धर दूबे, प्रदीप गुप्ता, प्रवीन चौधरी, इंद्रेश कुमार, सोहन लाल, पुरूषोत्तम सिंह, विवेक सिंह तथा यूनियन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, संजय मालवीय ने संबोधित किया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें