फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सांसद रवि किशन, एम्स के विस्तार की मांग

Fri, 17 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर एम्स के द्वितीय फेज के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला और एम्स के कई प्रकरणों की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

रवि किशन ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान एम्स के विस्तार की मांग की। द्वितीय फेज के इस विस्तार में ट्रामा सेंटर निर्माण पर भी जोर दिया। इसके साथ ही द्वितीय फेज के विस्तार में मरीजों को और भी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। उनकी मांगों पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि इन सभी मांगों पर गहन विचार किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि आज एम्स सिर्फ गोरखपुर के मरीजों को ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों, बिहार और नेपाल के मरीजों को भी उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या पांच से सात हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें