फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन : प्रशासनिक भूमिका में नजर आईं छात्राएं

Fri, 17 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र, पाली के सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राएं प्रशासनिक भूमिका में नजर आईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठ की छात्रा आफरीन को बीईओ की भूमिका सौंपी गई। उन्होंने समस्याएं सुनते हुए सशक्त संवाद किया। इसके बाद विद्यालय का निरीक्षण भी किया। अन्य छात्राओं ने भी विभिन्न पदों का अभिनय कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक गतिविधियों, वाद-विवाद और सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम ने नारी सशक्तीकरण का प्रभावी संदेश दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना, निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका सुदृढ़ करना व लैंगिक समानता को बढ़ावा देना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं, जरूरत है उन्हें और जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें