फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बाढ़ का असर: कम हो रहा बाढ़ का पानी, बढ़ रहीं बीमारियां

Fri, 10 Sep 2021 09:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

करीब 2885 मरीजों की जांच में एक हजार बुखार पीड़ित मिले हैं। विभाग ने इन लोगों को दवा दी है।

 
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बाढ़ का पानी जैसे-जैसे कम हो रहा है। वैसे-वैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। 17 से अधिक सीएचसी-पीएचसी बाढ़ के कारण प्रभावित है। इन सीएचसी और पीएचसी क्षेत्रों में गुरुवार को करीब 2885 मरीजों की जांच में एक हजार बुखार पीड़ित मिले हैं। विभाग ने इन लोगों को दवा दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। इसके लिए 19 सचल दस्ते सक्रिए गए थे। साथ ही बाढ़ चौकियों पर 206 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। इन टीमों ने 2885 लोगों की जांच की। इसमें 949 बुखार से पीड़ित मिले हैं। इसके अलावा 107 मरीजों में उल्टी, दस्त और पेचिश की शिकायत मिली है। इन मरीजों को दवा देते हुए ओरएसए के पैकेट भी दिए गए हैं।

इन सबके बीच 17537 क्लोरीन के टेबलेट देते हुए 519 नलकूप को विसंक्रमित किया गया। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की 65 टीम सक्रिय हैं। इन टीमों ने अब तक 10029 बुखार के, 1294 में उल्टी-दस्त के और दूसरी अन्य बीमारियों के 12491 मरीजों का इलाज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें