फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में एक मोर व अन्य पक्षी की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 25 Jan 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मोर। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलीपार के श्रीपूरा गांव में एक मोर और एक अन्य पक्षी मृत पाया गया। गांव के खेतों के समीप रास्ते में एक मोर और एक अन्य पक्षी थोड़ी-थोड़ी दूर मृत पाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


जंगल रानी सुहास कुंवरी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसकी सूचना बर्ड फ्लू के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को दे दी है।

गांववालों के मुताबिक, दोनों पक्षी एक दूसरे से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर मरे पड़े मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

सेवई बाजार के पशु चिकित्सालय के डॉ.शमीन अहमद ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों पक्षियों की मौत की वजह ठंड बताई। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए दोनों पक्षियों का नमूना जांच के लिए बरेली लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें