फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दवा व्यवसायी की मौत, रेलवे क्रासिंग के पास हुई घटना

Fri, 16 Oct 2020 02:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

  •  गांधीनगर स्थित दुकान पर जाते समय हुआ हादसा
  • पुरानी बस्ती के शुगर मील रेलवे क्रासिंग के पास की घटना
विज्ञापन
मृतक मधुर भाटिया उर्फ राम बाबू भाटिया। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सड़क हादसे में दवा व्यापारी की मौत हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग की है। यहां शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर 38 वर्षीय दवा व्यवसायी मधुर भाटिया उर्फ राम बाबू भाटिया पुत्र नरेंद्र भाटिया की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
गांधीनगर के एसबीआई मुख्य शाखा के सामने स्थित अपने प्रतिष्ठान पर बाइक से जाते समय जैसे ही वह शुगर मील की ओर से आकर रेलवे क्रासिंग की तरफ मुड़े, ट्रक ने चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टायर के नीचे सिर आ जाने से भाटिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में व्यापारी और आसपास के लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय स्टेशन से कोई ट्रेन गुजरने वाली थी। इसलिए घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर स्थित रेलवे क्रासिंग का बैरियर धीरे-धीरे गिर रहा था।
विज्ञापन


ट्रक चालक बैरियर गिरने से पहले लाइन पार करने की हड़बड़ी में खतरनाक तरीके से ट्रक दौड़ा दिया, जिससे बाइक सवार राम बाबू भाटिया चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे एसआई राम वशिष्ठ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें