पुलिस बोली, खुदकुशी की होगी
पुलिस बोली कि लग रहा है कि उसने कुंडा से लटककर खुदकुशी की है। लाश फूलने की वजह से रस्सी टूट गई होगी और नीचे गिर गई होगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम से ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।
बेड के नीचे मिले खून के धब्बे
बेड के नीचे खून के धब्बे भी मिले। अब सवाल उठता है कि यह कहां से आए। मौत कितने दिन पहले हुई, इस दौरान वहां पर कोई आया क्यों नहीं? जैसे तमाम सवालों का जवाब अभी पुलिस तलाश रही है।
भाई बोले, 14 अगस्त को घर से निकले थे
भगवती गुप्ता चार भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई सुखदेव ने बताया कि रक्षाबंधन के दो दिन बाद 14 अगस्त को वह घर से निकले थे। तब से घर नहीं आए थे। एक वर्ष पूर्व उनकी शादी झुंगिया बाजार में मीरा के साथ हुई थी। पत्नी मायके में थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ