फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Jun 2021 05:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

घरवाले इस घटना के संबंध में कोई आरोप नहीं लगा रहे, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव के पास गन्ने के खेत में एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नहीं पता चल सका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस मृत युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। हिरनही गांव के सवांगी पट्टी टोला निवासी शारदा प्रसाद के एकलौते पुत्र शैलेंद्र (24) का शव शनिवार की सुबह घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मिला।

इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर एसओ नंदा प्रसाद पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शैलेंद्र के पिता सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


घरवालों का कहना था कि देर रात तक वह घर ही था। सब लोग सोने चले गए। सुबह उसका शव मिला। हालांकि घरवाले इस घटना के संबंध में कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मृत शैलेंद्र का मोबाइल मिला है। मौत की वजह पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें