फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, रस्सी से बनाया था फंदा

Wed, 22 Jun 2022 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महिला संदीप को धमकी दे रही थी कि जमीन बैनामा करा दो नहीं तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगी। पुलिस तहरीर में दिए गए आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के मंगलपुर गांव निवासी संदीप निषाद (25) ने सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली। युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने गांव की एक महिला और उसके पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पिता रामचंदर निषाद के मुताबिक, संदीप प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसका संबंध एक महिला से था। आरोप है कि महिला रामचंदर की जमीन खरीदना चाहती थी। इसलिए वह बार बार युवक से कह रही थी कि पिता को मनाकर जमीन बैनामा करवा दे।

पिता का आरोप है कि उन्होंने जब जमीन बैनामा करने के लिए मना कर दिया तो महिला और उसके पति ने संदीप को खुदकुशी के लिए उकसाया। इससे संदीप ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला संदीप को धमकी दे रही थी कि जमीन बैनामा करा दो नहीं तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगी। पुलिस तहरीर में दिए गए आरोपों की जांच कर रही है। संदीप की अभी शादी नहीं हुई थी और वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें