फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: गंडक के किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या की आंशका

Sun, 01 Aug 2021 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के मैनपुर गांव के पास छोटी गंडक नदी में रविवार की सुबह 36 वर्षीय शख्स का शव मिला। जानकारी होने पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थानाक्षेत्र के मैनपुर गांव के कुछ लोग गंडक नदी की तरफ गए थे। लोगों ने नदी किनारें एक शख्स का शव देखा। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाय।

शव की शिनाख्त मैनपुर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र स्व. मिश्री के रूप में हुई। मृतक शनिवार की शाम मजदूरी कर घर आने के बाद बाजार गया था। बाजार से आने के बाद सामान घर रखकर पत्नी चंदा से अभी आने को बोल कर घर से चला गया था। 
विज्ञापन


काफी रात तक इंतजार कर परिजन खोजने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार को गांव के कुछ लोग शौच करने गंडक नदी गए थे। गंडक के किनारे गए तो शख्स का शव देख शोर मचाने लगे। घटनास्थल पर धीरे धरे काफी लोग जुट गए। हालांकि शव के कुछ दूरी पर देशी शराब की पांच शीशी बोतल, तीन गिलास व कुछ पैसे, गुटका मिला।

जिस तरह शव गंडक किनारे पेटकुनिया सर पानी में डूबा हुआ था। इससे लोगों में यह चर्चा होने लगी कि युवक की हत्या की गई होगी। कुछ लोगों ने तो उसकी पत्नी के मायके के गांव के एक युवक को कह रहे थे कि वही हत्या कराया होगा।

मृतक की पत्नी चंदा देवी चार वर्षीय बेटा अनमोल व दो वर्षीय बेटी शिवानी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक का बड़ा भाई धर्मेंद्र सिंह का कहना था कि मेरे भाई की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


इस इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें