फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पेड़ से लटकता मिला पश्चिम बंगाल के युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 04 Jan 2022 04:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

दो दिन पहले ही साथियों के साथ साहबगंज आया था। सोमवार की शाम चार बजे घर से निकला था, सुबह शव मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल से कमाने आए एक युवक का शव मंगलवार को सुबह रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज के निकट पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के साथियों ने रामकोला थाने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।

विज्ञापन


युवक के साथी सुखलाल, सिराज और सुरेश ने बताया कि मृतक राहुल सौरेन भज्जनपुर थाना खोड़ीभारी जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। काम की तलाश में दो दिन पहले आया था। सोमवार की शाम करीब चार बजे साहबगंज चौराहे पर गया था और तब से वापस नहीं आया। रात में उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला।

सुबह भी खोजते हुए बगल में मठिया टोले के बगल में नहर के किनारे पहुंचे तो वहां नीम के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर अगल-बगल के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामपुर अरुण प्रताप सिंह, समरजीत सिंह उर्फ गोल्डी सिंह, नबी हुसैन, सरवन कुशवाहा, अमित सिंह, मनीष सिंह, रामप्यारे सिंह, कैलाश यादव पूर्व प्रधान, राम विनय यादव, अशोक पांडेय ने इस घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
रामकोला थाने के प्रभारी एसओ रामचंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें