फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर से लापता किशोर का नाले में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 09 Sep 2022 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक सहजनवां मानवेंद्र पाठक ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोर की मौत नाले में डूबने से लग रही है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के बिड़ार गांव में कृष्णा उर्फ छोटू (16) का शव बृहस्पतिवार सुबह चोरमा नाले में मिला। वह बुधवार शाम से ही लापता था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिड़ार निवासी शिवमंगल निषाद का बेटा कृष्णा बुधवार शाम भैंस चरा कर घर लौटा और बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। रात में परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

बृहस्पतिवार सुबह नाले के पास खेत में कृष्णा की टोपी, साइकिल, जूता देखकर एक ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने नाले में तलाश कराई तो शव मिल गया।
विज्ञापन


मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक सहजनवां मानवेंद्र पाठक ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोर की मौत नाले में डूबने से लग रही है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें