फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महिला की हत्या कर शव को जलाया, अर्धनग्न हाल में मिला शव

Sun, 13 Dec 2020 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोला (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरकपुर जिले के गोला इलाके के कौवाडील गांव में सरकारी ट्यूवेल के पास एक महिला की हत्या कर आधा जलाया गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर नग्न होने की वजह से आशंका जताई जा रही है जलाने के दौरान ही कपड़ा जल गया होगा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अर्धनग्न हाल में अधजला शव बरामद किया है।
विज्ञापन


महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं एक आशंका यह भी है कि हैवानियत के बाद उसकी हत्या की गई है और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड ने भी सबूत जुटाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के बाड़ीतरया गांव निवासी एक ग्रामीण रविवार को कौवाडील के सिवान में खेत की तरफ जा रहा था तभी उसकी नजर सरकारी ट्यूवेल के पास महिला के शव पर पड़ी। उसने गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव में शव पाए जाने की सूचना आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव देखने के बाद महिला की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। महिला का चेहरा खून से सना था। गले पर चोट के निशान दिख रहे थे। शरीर के ऊपर का अधिकांश भाग जल गया था। मौके पर जली हुई लकड़ी व खर-पतवार का अवशेष भी मिला।  

शव के पास ही सैंडिल, कान का झुमका और साड़ी के टुकड़े आदि बिखरे हुए मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने उनसे बचने के लिए हत्यारों से काफी संघर्ष भी किया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ श्यामदेव विंद व कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को सूचना दी।

सीओ श्यामदेव विंद ने बताया कि विवाहिता की हत्या कर जलाने का प्रयास किया गया है। यह घटना सुबह की प्रतीत हो रही है। फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्यों का पता लगेगा। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। अर्धनग्न हाल में महिला के होने पर पुलिस का तर्क है कि शव जलाने में कपड़े जल गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें