फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: टेली मेडिसिन लिंक से विदेशी डॉक्टरों को भी जोड़ने की तैयारी, डीडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा लिंक

Mon, 10 May 2021 08:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी टेलीमेडिसिन सेवा के तहत विदेशी डॉक्टरों को जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। देश व विदेश के डॉक्टर इस लिंक से जुड़कर ऑनलाइन परामर्श देंगे। अब तक दस डॉक्टरों से संपर्क कर, करार किया जा चुका है। अन्य के लिए कुलपति प्रो. राजेश सिंह से लेकर अलग-अलग शिक्षक प्रयासरत हैं। अगले सप्ताह से इस सेवा को शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


टेलीमेडिसिन सेवा की व्यवस्था संभाल रहे अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर इस सेवा से 50 चिकित्सकों को जोड़ा जा रहा है। करीब 10 चिकित्सकों से इसे लेकर करार हो चुका है। अन्य चिकित्सकों से संपर्क किया जा रहा है। इनमें कुछ अमेरिका सहित अन्य देशों के भी चिकित्सक हैं। करार के बाद चिकित्सकों से टेलीमेडिसिन सेवा में लोगों को परामर्श देने का समय मांगा जाएगा।

समय मिलने के बाद अलग-अलग चिकित्सक को अलग-अलग स्लॉट दिया जाएगा। लोगों को यह सुविधा विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से मिलेगी। वेबसाइट से टेलीमेडिसिन सेवा का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस लिंक का इस्तेमाल करके कोई भी इच्छुक व्यक्ति चिकित्सीय परामर्श ले सकेगा। विवि ने लिंक को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुलपति  प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि कोविड महामारी और अन्य बीमारी से परेशान लोगों को मुफ्त चिकित्सीय परामर्श मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। टेलीमेडिसिन लिंक पर काम शुरू कर दिया गया है। पूरी कोशिश है कि इस सेवा के माध्यम से लोगों को दुनिया भर के चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें