फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईवे पर डीसीएम का टायर फटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर व खलासी

Mon, 09 Mar 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मऊ से गीडा जा रहा था डीसीएम, महावीर छपरा चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


महावीर छपरा। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर महावीर छपरा चौराहे से सौ मीटर पहले मऊ से गीडा जा रही डीसीएम का टायर फट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रहा कि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार अपराह्न तीन बजे महावीर छपरा चौराहे से सौ मीटर पहले डीसीएम का टायर अचानक फट गया। इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर दाई लेन में ही खड़ी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम में धान की भूसी (ब्रान) थी और ओवरलोड था। हादसे के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान आधे घंटे तक जाम लगा रहा। खबर लिखे जाने तक डीसीएम सड़क पर ही खड़ी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें