फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निमिष पाटिल बने गोरखपुर के एसपी सिटी, 18 माह का रहा अभिनव त्यागी का कार्यकाल

Sun, 15 Mar 2026 10:50 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शासन की तरफ से एक दिन पहले सात आईपीएस के तबादले किए गए थे। इसमें गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी को भदोहा का एसपी बनाया गया। जबकि गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल दशरथ को गोरखपुर का नया एसपी सिटीबनाया गया है।
विज्ञापन
नवागत एसपी सिटी निमिष पाटिल व भदोही एसपी बनाकर भेजे गए अभिनव त्यागी - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की ओर से शुक्रवार की रात कई आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी को भदोही का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त  निमिष पाटिल को गोरखपुर एसपी सिटी बनाया गया है।

विज्ञापन


2019 बैच के आईपीएस अभिनव त्यागी ने सितंबर 2024 में बतौर एसपी सिटी कार्यभार संभाला था। उन्होंने करीब 18 महीने के कार्यकाल में हुक्का बार, हेल्थ इंश्योरेंस ठगी, रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के अपहरण, लूट जैसे बड़े मामलों का पर्दाफाश किया था।

इसके साथ ही पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। अब 2020 बैच के आईपीएस निमिष पाटिल को यह जिम्मेदारी दी गई है। मूलरूप से महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले निमिष ने बीटेक की पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें