प्रगित इन होटल के निदेशक ध्रुव चंद श्रीवास्तव ने बताया कि 18 तारीख के पहले तक 999 रुपये से ऊपर के कमरों पर जीएसटी लगता था। लेकिन, अब 999 रूपये के कमरों पर 12 प्रतिशत जीएसटी शुरू हो गया है। सोमवार को 999 वाले कमरों को 12 प्रतिशत जीएसटी के साथ 1009 रुपये में बुक किया गया।
0- 25 किलोग्राम से अधिक सामान पर नहीं लगेगा जीएसटी
साहबगंज के व्यापारी जवाहर कसौधन ने बताया कि आटा, दाल, चावल या अन्य खाद्य सामानों पर 25 किलोग्राम तक खरीदारी पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। जबकि, इससे अधिक मात्रा में सामान खरीदने पर जीएसटी मुक्त रहेगा।
वस्तु पैकेट में वर्तमान कीमत जीएसटी के बाद
उत्पाद पहले जीएसटी के बाद
लस्सी 20 रुपये 21 रुपये
दही 400 ग्राम 30 रुपये 31. 50 रुपये
पनीर 200 ग्राम 80 रुपये 84 रुपये
आटा दस किलो 400 रुपये 420 रुपये
शहद एक किलो 450 रुपये 472 रुपये
शहद आधा किलो 240 रुपये 262 रुपये
आटा पांच किलो 200 रुपये 210 रुपये