भाजपा नेत्री का बाहर निकलना और मोबाइल पर लगातार बात करना उनके और पति के बीच विवाद का कारण बन गया। बात इतनी बड़ी इस सोमवार को कलह घर से निकल कर थाने तक पहुंच गया। गोरखनाथ पुलिस ने महिला नेत्री की शिकायत पर पति को रात भर लॉकअप में रखा है फिर मंगलवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई तो महिला नेत्री ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बता दिया। जबकि इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने 151 में चालान की बात स्वीकारी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भाजपा की एक महिला नेत्री का मामला थाने पहुंचा।
शिकायत थी कि उनके पति बेवजह उन पर शक करते हुए उन्हें प्रताड़ित करते हैं। मोबाइल पर बात करने और बाहर निकलने पर पाबंदी लगाते हैं। इसको लेकर घर में कलह की स्थिति रहती है। सोमवार को पति-पत्नी में विवाद ज्यादा बढ़ने पर महिला नेत्री ने पुलिस बुला लिया। गोरखनाथ थाने की पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर थाने आई।
मामले में पहले समझौते की कोशिश होती रही लेकिन दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार नहीं था। पति को भाजपा नेत्री का मोबाइल पर बात करना और बाहर निकलना पसंद नहीं था। जबकि भाजपा नेत्री पार्टी से जुड़ी होने के नाते उन्हें लोगों की मदद के लिए बाहर जाना तथा मोबाइल पर अन्य लोगों से बात करना पड़ता है इसे वह छोड़ने को तैयार नहीं थी। बातचीत से कलह समाप्त न होने पर गोरखनाथ पुलिस ने पति का 151 में चालान कर कर दिया है।