फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद में बुक करा रहे टिकट, कई ट्रेनें फुल

Wed, 29 Apr 2020 12:22 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pti
विज्ञापन
तीन मई के बाद लॉकडाउन खत्म होगा कि नहीं, ट्रेनों के चलने पर भी संशय बना हुआ है। लेकिन इस बीच दिल्ली और मुंबई जाने वालों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। चार मई से ही ज्यादातर ट्रेनों में अब कंफर्म बर्थ बचा ही नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और मुंबई की ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनों की सीटें बुक हो चुकी हैं। खासकर एसी थ्री और स्लीपर कोच में जगह नहीं बची हुई। अब लोग अन्य ट्रेनों में बर्थ बुक कराने में जुट गए हैं।

ट्रेन कैंसिल होने पर स्वतः रिफंड
रेलवे ने ट्रेन कैसिंल होने की दशा में स्वतः रिफंड की सुविधा दी है। जिस दिन ट्रेन कैंसिल होगी उसके दस दिन के भीतर पूरा किराया बैंक खाते में वापस आ जाएगा। बहुत सारे लोग इसके चलते भी टिकट बुक करा रहे हैं कि अगर ट्रेन चली तो उनकी यात्रा में दिक्कत नहीं होगी और ट्रेन कैंसिल हुई तो नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण ट्रेनों के बर्थ की स्थिति (वेटिंग में)
ट्रेन स्लीपर एसी थ्री 12553 वैशाली एक्सप्रेस 11 03 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 21 34 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस 12 33 12565 बिहारसंपर्क क्रांति एक्स. 19 03 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस 32 14 आरएसी 12541 गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट 09 33 19038 अवध एक्सप्रेस 08 80 आरएसी 15018 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेेस 08 17
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें