फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच की जगह सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Thu, 24 Jun 2021 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

कुछ देर तक सोहगीबरवां और खड्डा पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, बाद में सोहगीबरवां पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के सोहगीबरवां थानाक्षेत्र के शिवपुर रेंज के जंगल में गुरुवार सुबह कुछ लोगों से दुपट्टे की सहारे पेड़ से लटका युवक का शव देखा। कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची सोहगीबरवां और खड्डा की पुलिस कुछ देर तक सीमांकन में उलझी रही। वन विभाग की ओर से सीमांकन पुष्टि करने के बाद सोहगीबरवां पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में लिया।

विज्ञापन


मृत युवक की पहचान 19 वर्षीय अशोक निवासी शिवपुर थाना खड्डा जिला कुशीनगर के रूप में हुई। कुशीनगर जिले के थाना खड्डा के शिवपुर निवासी सुखल ने बताया कि बुधवार शाम को मामूली बात पर परिजनों में विवाद हो गया था। उसके बाद अशोक बगैर किसी को कोई सूचना दिए घर से निकल गया।

देर रात तक घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह बेटे अशोक की तलाश की जा रही थी। इसी बीच लोगों से जानकारी मिली सोहगीबरवां थानाक्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव मिला है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर देखा तो मृत युवक की अशोक था। सोहगीबरवां थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा के अनुसार मृत युवक के पिता के मुताबिक युवक पारिवारिक कलह से पेड़ से लटक कर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें