फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Jun 2021 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पिपराइच इलाके की घटना, केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के एक गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता से रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और जेठानी से मारपीट, सहयोग करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि उसकी जेठानी अपने मायके (कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव) से भाई कन्हैया को 26 जून को बुलाई थी। उसी रात 11 बजे युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद जेठानी के संरक्षण में तीन दिनों से दुष्कर्म करता रहा। सोमवार दोपहर दो बजे युवक ने फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी और जेठानी ने मारा पीटा। 

इस दौरान शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो युवती ने आपबीती बताई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। नवविवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार देर रात सजीवन भट्ठे के पास से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र के लखनौरा गांव निवासी दुर्गेश चौहान पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार रात उसे सजीवन भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें