फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मदद मांगकर बाइक पर बैठे प्रापर्टी डीलर ने रास्ते में पीडब्लूडी कर्मचारी को मारी थी गोली, भेजा गया जेल

Tue, 29 Jun 2021 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पीडब्लूडी कर्मचारी को गोली मारने की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। आरोपी राजू की निशानदेही पर पिस्टल बरामद, लेन-देन के विवाद में की गई वारदात।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के बाघागाड़ा के पास फोरलेन पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिपिक देवेंद्र निषाद को मदद मांगकर बाइक पर बैठे प्रापर्टी डीलर राजू साहनी ने रास्ते में गोली मारी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल .32 बोर, दो कारतूस, एक खोखा भी बरामद किया है। साहनी को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

  
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। आरोपी प्रापर्टी डीलर की पहचान राजू साहनी निवासी गौनर विशुनपुर, चौरीचौरा के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया कि जमीन रजिस्ट्री करने के लिए एडवांस के तौर पर दिए गए रुपये के विवाद में ही उसने वारदात की थी। 

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के गायघाट बुजुर्ग के रामपुर निवासी देवेंद्र निषाद ने अपने परिचित को जमीन दिलवाने के लिए चौरीचौरा के गौनर गांव निवासी राजू निषाद से बातचीत की थी। जमीन रजिस्ट्री करने के लिए राजू ने एडवांस के तौर पर 20 लाख रुपये ले लिए थे। 
विज्ञापन


25 जून को जमीन की रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन राजू का इरादा बदल गया। बहाना बनाकर वह कचहरी नहीं आया। दबाव बनाने पर शनिवार की सुबह उसने देवेंद्र को फोन कर अपने घर बुलाया। बात होने के बाद देवेंद्र घर आने के लिए बाइक से निकले तो राजू भी सहजनवां जाने की बात कहकर पीछे बैठ गया। 

फोरलेन पर बाघागाड़ा के पास उसने देवेंद्र की पीठ में दाईं तरफ तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद वह भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुल के पास बाइक लेकर गिरे देवेंद्र को नौसड़ चौकी प्रभारी व सिपाही जिला अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात गीडा पुलिस ने राजू के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें