फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने से पहले से युवक ने बनाया लाइव वीडियो, कहा- जान, अब अगले जन्म में मुलाकात होगी

Sun, 02 Aug 2020 08:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • मौत से पहले और मौत के बाद तक चार मिनट 36 सेकेंड का वीडिया वायरल
  • मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला शव
विज्ञापन
मृतक विजय चौधरी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आत्महत्या से पहले पेड़ पर चढ़कर फेसबुक लाइव किया और फंदे लटकर जान दे दी। मृतक का वीडियो वायरल होते ही जिले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र पुनिहवा गांव निवासी विजय चौधरी (23) पुत्र शिवप्रकाश चौधरी रविवार सुबह घर से निकला और दोपहर बाद गांव से दो किलोमीटर दूर मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया स्थित जंगल में उसका शव फंदे से लटकटा मिला।

विजय ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक लाइव किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह एक पेड़ पर चढ़ा हुआ है। रस्सी बांधने के बाद वह किसी मैसेज की बात कर अपनी बहन से माफी मांगता है। इसके बाद किसी प्रदीप का नाम लेता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

परिजन भी अंजान

वह वीडियो में कहता है कि प्रदीप, मेरी जान अब अगले जन्म में मुलाकात होगी। इतना कहते ही वह फंदे से लटक जाता है। वहीं जंगल के पास से गुजरने वाले कुछ लोगों ने शव को पेड़ पर लटका देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची मोहाना पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के बाद पंचमाना करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के चाचा विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि मेरा भतीजा रविवार सुबह से ही घर से निकला हुआ था। किसी को नहीं पता था वह ऐसा काम करेगा। उसके आत्महत्या करने के कारण हम लोगों का नहीं पता है।

वहीं मोहाना एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें