फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को बकरीद का दिया दावत, सुबह घर में ही लटकी मिली लाश

Sun, 02 Aug 2020 11:52 AM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, बस्ती

सार

  • सिहारी गांव में रहता था पुरैना के इमरान का परिवार
  • पुरानी बस्ती थाने के अंतर्गत है सिहारी गांव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सिहारी गांव के 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही न करने के लिखित आश्वासन पर पंचनामा भरकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया।

विज्ञापन


26 वर्षीय इमरान पुत्र महोम्मद रजा शनिवार को बकरीद के त्योहार के चलते दिन भर काफी व्यस्त रहा। शाम को उसने कुछ लोगों को घर बुलाकर दावत भी दिया। रात को नौ बजे तक भोजन आदि करने के बाद  मध्यरात्रि तक फ़िल्म आदि देखते रहे, फिर सब लोग अपने अपने कमरों में सोने चले गए। 

रविवार सुबह सभी लोग बाहर आए लेकिन इमरान अपने कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर मां फातिमा खातून ने उसे बाहर आ कर चाय पीने के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।  
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका में अन्य परिजनों के माध्यम से उस कमरे में जाने के लिए बाहर से लगे दूसरे शटर को उठाया गया तो सभी आवाक रह गए। इमरान रस्सी का फंदा लगाकर छत में लगी कुंदे के सहारे लटक रहा है। आनन-फानन में फंदा काटकर इमरान को नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

मिलनसार था इमरान

ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्या ने बताया कि इमरान बहुत ही मिलनसार था, शनिवार को घर पर उसने लगभग दो दर्जन लोगों को बुलाकर दावत भी दिया। तीन माह पहले एक बहन की शादी भी हुई थी। इसके दो भाई विदेश में रहते हैं। जिसमें से एक भाई इधर छह माह से यही पर ही है। 

घर की माली हालत भी ठीक ठाक है। मूलतः ये लोग पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पुरैना के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले 25 वर्षों से यही मकान बनाकर रहते हैं। इसके दो भाइयों दो बहनों की शादी हो चुकी है। ग्राम प्रधान द्वारा ही मामले की जानकारी पुरानी बस्ती पुलिस को दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें