फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुरानी रंजिश में युवक की हुई हत्या, दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर ले ली जान

Wed, 11 Nov 2020 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सिकरीगंज इलाके की घटना, पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस
परिजनों ने पुलिस पर लगाया तहरीर बदलवाने का आरोप, एसएसपी दफ्तर में की शिकायत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिंकरीगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में पुरानी रंजिश में मंगलवार देर रात ट्रैक्टर चढ़ाकर फारूख (18) की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिस ने तहरीर बदलवाकर आरोपी श्याम उपाध्याय और संदीप उपाध्याय के खिलाफ हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। फारूख के पिता यूनुस अली ने एसएसपी दफ्तर में तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
 
जानकारी के मुताबिक, यूनुस का गांव के ही श्याम और संदीप से जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार रात यूनुस का बेटा फारूख खेत की जुताई कर रहा था। थकान होने पर रात 12 बजे के करीब वह मेड़ पर सुस्ताने लगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान संदीप और श्याम विपरीत दिशा से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए और फारूख के ऊपर चढ़ा दिए। फारूख की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता युनुस का आरोप है कि थाने में जब वह केस दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस वालों ने उनकी तहरीर को वापस कर दिया। खुद बोलकर तहरीर लिखवाई कि संदीप और श्याम लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ट्रैक्टर फारूख पर चढ़ा दिए।

इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया। उधर, एसपी साउथ विपुल ने कहा कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें