फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किराना दुकानदार की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, खुदकुशी की आशंका

Sat, 08 Feb 2020 09:23 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, जसवल (गोरखपुर)।
विज्ञापन
मृतक ज्योति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाके के शाखी गांव में किराना की दुकान चलाने वाले लवकुश की पत्नी ज्योति निषाद (22) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शनिवार की दोपहर खिड़की से घरवालों ने शव देखा और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को कब्जे में लिया। उधर, घटना की सूचना पर मृतक का भाई राजकुमार भी मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सहजनवां इलाके के निवासी राजकुमार की बहन ज्योति निषाद की शादी 2018 में लवकुश के साथ हुई थी। तब लवकुश मुंबई में रहता था लेकिन इस समय चौराहे पर किराने की दुकान खोल लिया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर भाई भी पहुंचा था। बहन और जीजा को समझाकर राजकुमार घर लौट गया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें