फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के गेट पर असलहा लहराया, शांतिभंग में चालान कर दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 10:10 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गगहा थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूमि के बैनामा के रुपये के लेनदेन को लेकर थाने में पंचायत के दौरान ही बवाल हो गया। आरोप है कि गेट पर ही एक व्यक्ति ने लाइसेंसी असलहा निकाला और लहराने लगा। धमकी भी दी। पुलिस ने तत्काल दोनों ही आरोपितों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया है। अब लाइसेेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गड़ही गांव निवासी अजय नाथ मिश्रा और सोनाई खुर्द गांव के लाल बचन यादव के बीच जमीन की रकम के लेनदेन का विवाद है। दोनों पक्ष को थाने में बुलाया गया था। थाने में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद को सुलझाने की पुलिस कोशिश कर रही थी, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझ गए।

पुलिस ने दोनों पक्ष को जाने के लिए कहा। थाने गेट पर आते ही अजय नाथ मिश्रा ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने लाल बचन पक्ष से आए एक शख्स को जान से मारने की धमकी भी दी। विवाद देख एसएसआई तत्काल गेट पर आ गए और दोनों को दबोच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि थाने गेट पर ही असलहा निकालने और फिर धमकी देने जैसे गंभीर मामले में भी पुलिस ने महज शांतिभंग की ही कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें