फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक सिपाही और बदमाश घायल

Sun, 16 Aug 2020 05:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर है। यहां रविवार की सुबह जिले की एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश सेराज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं बदमाश की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गए। वहीं बदमाश सेराज भी पुलिस की गोली से घायल हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर से सटे हरदिया- वाल्टरगंज मोड़ के पास टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश सेराज ने 315 बोर के कट्टे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। बदमाश की गोली से एसओजी सिपाही आदित्य पांडेय घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया।
 
सूचना मिलते ही एसपी हेमराज मीणा जिला अस्पताल पहुंच गए। एसपी ने बताया कि करीब एक साल पहले वाल्टरगंज क्षेत्र का रहने वाला सेराज को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती होने के दौरान वह भाग निकला था। तभी से उसकी तलाश जारी थी। एसपी स्तर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। करीब दो माह पूर्व एडीजी जोन ने इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें