फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दुष्कर्म के आरोपियों की धमकी से पीड़िता ने घर छोड़ा, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज रहे थे आपत्तिजनक फोटो

Mon, 21 Feb 2022 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस को दिए गए तहरीर में महिला ने लिखा है कि पिछले साल दिवाली के दिन तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर घरवालों की पिटाई की थी। आरोपियों के डर से वह अपना घर छोड़कर चिलुआताल क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल इलाके की रहने वाली महिला से दुष्कर्म के आरोपी अब उसे सुलह करने के लिए धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि उसके डर से  महिला घर छोड़कर किराये के कमरे में रह रही है। इतना ही नहीं उसे बदनाम करने के लिए आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो भी भेज रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धमकी देने व आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए तहरीर में महिला ने लिखा है कि पिछले साल दिवाली के दिन तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर घरवालों की पिटाई की थी।

आरोपियों के डर से वह अपना घर छोड़कर चिलुआताल क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहती है। 15 फरवरी को रहीम नाम के युवक ने अपने दोस्त सूरज, सोनू व एक अन्य को व्हाट्सएप से जोड़कर महिला के पास ग्रुप कॉल किया। महिला ने कॉल रिसीव किया तो आरोपी गाली देने के साथ ही अश्लील बात करने लगे। इसके बाद आपत्तिजनक तस्वीर भेजने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें