फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : चुनावी रंजिश में तीन लोगों को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहम गए लोग

Wed, 14 Apr 2021 01:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बदमाश ने महिला ग्राम प्रधान प्रत्याशी व निवर्तमान प्रधान सहित समर्थकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। निवर्तमान प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद छानबान करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के हाटा चंदौली गांव में मंगलवार को चुनावी रंजिश में शिव चर्चा के दौरान एक बदमाश ने लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से निवर्तमान प्रधान अखिलेश सिंह, प्रधान पद की प्रत्याशी शीला और नंद गोपाल घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बदमाश उसी गांव के दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी संतोष निषाद का समर्थक है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं अखिलेश के सीने और गर्दन में गोली फंसी होने की वजह से मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। नंद गोपाल भी भर्ती है। शीला को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएम और एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
 
महावीर छपरा व कसिहार प्रतिनिधि के मुताबिक, हाटा चंदौली गांव से अखिलेश सिंह प्रधान थे। इस बार सीट सामान्य न होने पर उन्होंने शीला देवी गुप्ता को प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार की कमान खुद संभाले हैं। मंगलवार को गांव में समय माता स्थान पर शिव चर्चा का आयोजन किया गया था। इसमें अखिलेश सिंह, शीला और उनके समर्थक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसी गांव के दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी संतोष निषाद का समर्थक जयेश निषाद पहुंचा। आते ही उसने अखिलेश सिंह व शीला को लक्ष्य कर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। वहीं गोली लगने से अखिलेश, शीला देवी और उनके सहयोगी नंद गोपाल घायल हो गए। वारदात के बाद भाग रहे जयेश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पिस्टल समेत उसे पुलिस को सौंप दिया।

परिवार के लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अखिलेश सिंह के सीने व गर्दन में तीन व नंद गोपाल प्रजापति के पैर में एक गोली लगी है। दोनों को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां अखिलेश सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रधान प्रत्याशी शीला देवी के दाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हिरासत में लिए गए जयेश से पुलिस पूछताछ कर रही है। वारदात की साजिश रचने वाले दूसरे प्रत्याशी संतोष व उसके साथियों की तलाश में बेलीपार पुलिस जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें