फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो शातिर असलहा सप्लायर गिरफ्तार

Sat, 25 Dec 2021 05:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

रामजानकी मार्ग पर नाल्हीपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट ने दरोगा की जान बचाई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले की छावनी पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार की भोर में दो शातिर असलहा सप्लायर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक गोली वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी के सीने पर लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते वह बच गए।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान शनिवार की भोर में करीब तीन बजे एसओजी के जरिए सूचना मिली कि क्षेत्र के रामजानकी मार्ग से हाइवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से दो बदमाश निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही मय पुलिस फोर्स के साथ नाल्हीपुर गांव के पास बने शमशान घाट पर घेराबंदी कर दी।

बदमाशों को आता देख रोकने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। एक गोली वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी के सीने पर लगी गनीमत रही बुलेट प्रूफ जाकेट के चलते वह बच गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से प्रद्युमन चौहान घायल हो गया।
विज्ञापन


बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के ढोलवापुर अकला निवासी प्रद्युम्न चौहान व नाल्हीपुर निवासी करामत अली के रूप में हुई। दोनों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, कारतूस एक जिंदा व एक खोखा, तमंचा 315 बोर, तमंचा 12 बोर और 820 रुपये नगद बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ही अपराधी शातिर किस्म के हैं और अवैध असलहों के सप्लायर हैं। दोनों पर अयोध्या और बस्ती जनपद को मिलाकर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विक्रमजोत पवन कुमार मौर्य, उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद तिवारी, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, बालेंदु पांडेय, सुदीप गुप्ता, आनंद राय, एसओजी टीम के कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, अजय कुमार यादव , विजय यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें