फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: युवती को अगवा कर दुष्कर्म, पिटाई और नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप, मां ने दी तहरीर

Sat, 25 Dec 2021 04:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

चौबीस घंटे बाद नहर के किनारे अचेतावस्था में मिली युवती, इलाज के बाद घटना के तीसरे दिन पहुंची थाने, मां ने दी तहरीर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर थाना क्षेत्र की एक युवती को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने, पिटाई और नशीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। 24 घंटे बाद मिली अचेतावस्था में नहर के किनारे मिली युवती का तीसरे दिन इलाज कराने के बाद परिजन थाने लेकर पहुंचे। युवती की मां ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना में गांव के तीन लोगों के शामिल होने का आरोप है, जिसमें गांव के एक पूर्व प्रधान, एक अन्य प्रभावशाली व्यक्ति तथा एक महिला भी है।

विज्ञापन


युवती की मां की तरफ से तहरीर में बताया गया है कि बृहस्पतिवार की शाम उनकी पुत्री दरवाजे पर जल रही अलाव के पास बैठी थी। उसी समय गांव की एक महिला आयी और घूमने के बहाने उनकी बेटी को अपने साथ ले गई। गांव के बाहर पहुंचने पर वहां पहले से ही दो प्रभावशाली व्यक्ति गाड़ी लेकर मौजूद थे।

महिला ने युवती को उनके हवाले कर दिया। विरोध करने पर युवती की पिटाई की और दोनों व्यक्ति उसे गाड़ी में खींचकर बैठा लिए। उसके बाद कोई नशीली चीझ उसे सुंघाकर कुछ दूर ले जाने के बाद गन्ने के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किए। युवती इस ठंड में पूरी रात गन्ने के खेत में अचेतावस्था में पड़ी रही।
विज्ञापन


सुबह जब उसकी मां को जानकारी हुई तो गांववालों के सहयोग से उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा था। हालत में सुधार पर होने पर युवती ने मां से आपबीती बताई। उसके बाद शनिवार को लेकर उसकी मां रामकोला थाने पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें