मृतक आश्रित में नौकरी पाकर सिपाही बने मनीष यादव के अलावा उरूवा के प्रतापीपुर निवासी पूर्व प्रधान अवधेश यादव, उरूवा बाजार के पहाड़पुर निवासी बबलू यादव, सिकरीगंज के बरई निवासी पंकज का नाम भी सामने आया है। पुलिस इनके गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है लेकिन सभी फरार हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस गिरोह के लोग कभी क्राइम ब्रांच तो कभी पुलिस के वेश में लोगों के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देते हैं। इनमें बस्ती के एक सिपाही का नाम सामने आया है। मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।