परीक्षा में धांधली के लिए अभ्यर्थियों का फर्जी पत्र बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज निवासी महेश कुमार के स्टूडियों से बनाया गया था। गोरखपुर के रानीडीहा के भी एक स्टूडियो का नाम सामने आया है। लेकिन अब तक की जांच में यह पता चला है कि लोकल स्तर पर यह लोग ज्यादा काम नहीं करते थे बिहार से ही पूरी सेटिंग कर लेते थे। अचानक अभ्यर्थी मिलने पर ही यह लोग स्थानीय स्तर पर काम किया करते थे।
यह था मामला
एसटीएफ ने दिल्ली परीक्षा में सॉल्वर को बैठाकर धांधली करने वाले 12 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। इनका एक साथी फरार है। पुलिस ने इस मामले में रोहतास के महेंद्र सिंह, बर हार के धनंजय कुमार, गुलहरिया के गोपालपुर निवासी अशोक कुमार मौर्या, प्रयागराज निवासी जयप्रकाश यादव, देवरिया के मईल निवासी अमित सिंह, खोराबार निवासी विजेंद्र सिंह, सहजनवां निवासी विकास सिंह, औरेया निवासी अभिषेक यादव, इटावा निवासी पिंटू यादव, गुलरिहा के टिकरिया निवासी रामअषीष मिश्रा, संतकबीरनगर के महेंद्र प्रताप और कुशीनगर के अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आया था।