एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त माइगर ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लड़की साइकिल से अकेले खेत की तरफ से अपने घर जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर देखकर उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर डरा धमकाकर नहर के पटरी के पश्चिम तरफ ले गया। साइकिल को वहीं नहर की पटरी पर छोड़ दिया गया था। एक खेत में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया तो चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। इसके बाद शव छोड़कर वहां से भाग निकला।
बाहर खेल रहे बेटे ने खोल दिया राज
बालिका के दुष्कर्म व हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस जिले के विभिन्न हिस्सों में दौड़ भाग कर रही थी। जिले से बाहर भी सुराग लगाया जा रहा था, लेकिन आरोपी तो एकदम करीब में ही छिपकर बैठा था। एसओ जितेंद्र सिंह के अनुसार परिजनों से पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपी माइगर की रिश्तेदारी दुदही के बगल में स्थित बड़हरा गांव में है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम रिश्तेदार के दरवाजे पर पहुंची तो वहां एक बच्चा खेलता मिला। मां-बाप के विषय में पूछने पर बच्चे ने अंदर मौजूद होने की बात कही। पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे में माइगर मिल गया। गृहस्वामी रामचंदर गुप्ता का कहना था कि उनके घर से पकड़ा गया युवक दुष्कर्म व हत्या का आरोपी है यह उनकी जानकारी में नहीं था।