फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: रेलवे स्टेशन परिसर में फंदे से लटकता मिला शिक्षक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 07 Nov 2020 11:57 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज रेलवे स्टेशन परिसर में अमांव गांव निवासी और प्राइवेट शिक्षक अश्वनी प्रसाद (38) पुत्र स्व. सुखराम का शव फंदे से लटका मिला। परिजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी भी पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह स्टेशन की ओर घूमने गए कुछ लोगों ने परिसर में रस्सी के सहारे फंदे से शव लटकता देख शोर मचाने लगे। शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान अमांव गांव निवासी अश्वनी के रुप में हुई। मौत की खबर मिलने पर पत्नी सावित्री देवी और गांव के लोग भी पहुंच गए। पति का शव देख सावित्री बदहवास होकर गिर पड़ी। परिजनों के अनुसार अश्वनी तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


मृतक अश्वनी पिछले करीब 10 साल से महिला डिग्री कॉलेज के निकट एक किराए के मकान में कोचिंग चलाता था। मृतक का चार वर्ष का एक पुत्र आयुष भी है। मझला भाई अमला प्रसाद ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल पांडेय, एसआई आशुतोष कुमार और जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें