फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कार में लिफ्ट देकर 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • काम दिलाने के बहाने किशोरी को बीयर पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
  • हाईवे थानाक्षेत्र की घटना, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने थाना हाईवे में युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना चार नवंबर की है। पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार चार नवंबर को किशोरी घर से निकली तो पड़ोस के ही दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर उन युवकों ने तीसरे साथी को भी कार में बैठा लिया था। 

 


यह भी पढ़ें- कोख के सौदागर: सरगना सहित नौ पर लगा गैंगस्टर, नेपाल की अस्मिता का अब तक नहीं सुराग
विज्ञापन


हाईवे थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी मजदूरी करती है। उसने अभिषेक पुरी में रहने वाले रजनीश से काम दिलाने के लिए कहा था। बुधवार को रजनीश अपने साथी नगला अमरा निवासी अवधेश के साथ मिलकर किशोरी को काम दिलाने के बहाने ले गया। लेकिन काम न मिलने पर रजनीश और अवधेश ने किशोरी को बीयर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

हाईवे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने हाईवे थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गुरुवार रात को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें