फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज होकर घर से निकली युवती की मौत पर सनसनीखेज खुलासा, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 29 Jan 2020 09:55 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
गोरखपुर के चरनाद गांव में सुमन यादव की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने के आरोपित सूरज गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि युवती से उसकी दोस्ती थी। युवती घर से किसी बात से नाराज होकर निकली थी और भागने के लिए कह रही थी। मना करने पर वह नहीं मानी तो विवाद हो गया। मारपीट के दौरान सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसके बाद आरोपित ने शव को तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते सात जनवरी को तालाब में उतराए शव की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पहले पुलिस ने डूबकर मरने की आशंका जताई थी, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम में सिर पर चोट की बात सामने आई। घरवालों ने भी अज्ञात पर हत्या का शक जाहिर किया था। उस आधार पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी।

थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चरनाद गांव के सूरज ने ही हत्या की है और उसकी चर्चा उसने कुछ लोगों के साथ की है। पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म को कबूल कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें