फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर गेम खेलना पड़ा भारी, मामूली बात से नाराज छात्र ने फंदे से लटककर दे दी जान

Fri, 07 Aug 2020 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के लुचुई में गुरुवार को नौवीं के छात्र निखिल भट्ट (15) ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह दो अन्य भाइयों के साथ मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। इस दौरान उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार कुंडा गांव के मूल निवासी विकास भट्ट लुचुई में मकान बनवाकर रहते हैं। वह रसद एवं खाद्य विभाग आजमगढ़ में सीनियर क्लर्क पद पर तैनात हैं और वहीं रहते हैं। लुचुई में उनकी पत्नी तीन बेटों आसू भट्ट, निखिल भट्ट व आर्यन भट्ट के साथ रहती हैं। आसू बीए द्वितीय वर्ष का और आर्यन कक्षा आठ का छात्र है। निखिल नौवीं में पढ़ता था।

इसे भी पढ़ें- घर से पेन खरीदने निकला दसवीं का छात्र लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तीनों बच्चे मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे थे। किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद निखिल घर के दूसरी मंजिल पर चला गया। काफी देर तक नीचे न आने पर भाई आसू उसे ढूंढते दूसरी मंजिल पर गया तो उसने उसका शव फंदे से लटका पाया। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें