एटीएम लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 25 लाख बरामद किए।
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से 28 लाख रुपये उड़ाने का पुलिस ने खुलासा करते हुए 25 लाख रुपये बरामद किया है। एसपी हेमराज मीना ने घटना का खुलासा करते हुए एटीएम काटने वाले तीनों लोगों को पकड़ कर उनके कब्जे से 25 लाख रुपये भी बरामद किया है।
पकड़े गए चोरों ने बताया कि 30 दिसंबर की रात करीब 2:00 बजे वे स्टेट बैंक के एटीएम का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सीसीटीवी कैमरे की नजर से बचने के लिए अंदर घुसते ही उस पर ब्लैक कलर का केमिकल स्प्रे कर दिया था, तत्पश्चात गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने के बाद उसमे रखा लगभग 28 लाख रुपये चोरी की थी।
मामला बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा पर लगे एसबीआई एटीएम की है। दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर ब्रांच से सटे एटीएम के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।