फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दस-दस हजार रुपये के दो गैंगेस्टर इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2020 10:00 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगेस्टर के फरार चल रहे दस-दस हजार के इनामी बदमाशों को पुलिस ने सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपितों की पहचान शाहपुर के राप्तीनगर फेज चार निवासी जस्सू जायसवाल और राजघाट के बसंतपुर मदरसा चौक निवासी सिराज के रूप में हुई है। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ  यूपी गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। दोनों शाहपुर थाने से वांछित चल रहे थे।

सोमवार की सुबह शाहपुर थानेदार अरुण पवार ने दोनों को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ  गत 16 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जस्सू के खिलाफ  इससे पूर्व भी गोरखनाथ थाने में छह तो वहीं, सिराज के खिलाफ  जिले के विभिन्न थानों में 12 मुकदमा दर्ज है। दोनों की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें