फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गोली लगी फिर भी बाइक चलाता रहा युवक, घर से 50 फुट दूर गिर पड़ा और निकल गई जान

Mon, 20 Jan 2020 08:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
पहली फोटो में सीसीटीवी में कैद बाइक सवार आरोपी, दूसरी तस्वीर में बलकार सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बलकार (22) की सोमवार सुबह दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बलकार को उस समय गोली मारी गई जब वह सफीदों रोड से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। एक गोली बलकार के पेट में और दूसरी छाती में लगी है। एक गोली चूक गई।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बलकार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था। वह किसी काम से सफीदों रोड की तरफ गया हुआ था। जब वह लौट रहा था तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उस पर तीन गोलियां चलाईं। जिनमें से दो गोली बलकार को लगी और एक मिस हो गई। गोली लगने के बाद भी मोटरसाइकिल चलाता रहा। जब वह अपने घर से 50 फुट की दूरी पर था तो मोटरसाइकिल लेकर गिर गया। 
विज्ञापन


लोग उसे लेकर नागरिक अस्पताल गए मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर बराह कलां निवासी नवीन को नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि बलकार के दोस्त की कुछ दिन पहले नवीन ने पिटाई कर दी थी। 

इससे नाराज होकर बलकार ने अपने दोस्त के साथ नवीन की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसका बदला लेने के लिए नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर बलकार को गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें