फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी के अपहरण की जांच करने गए दरोगा से हाथापाई, केस दर्ज

Fri, 10 Sep 2021 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दरोगा के मुताबिक, बहला फुसला कर भगाने, धमकी देने के आरोपित अविनाश के घर पर जांच के लिए दरोगा ज्योति नारायण सात सितंबर को पहुंचे थे। वहां पर पूछताछ करने पर घरवालों ने हाथापाई शुरू कर दी और सरकारी काम में बाधा डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के एक गांव से लापता हुई किशोरी की जांच करने आरोपित के घर गए दरोगा के साथ हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दरोगा ज्योति नारायण तिवारी की तहरीर पर गोपालपुर निवासी आरोपी अविनाश गौड़ के घरवालों पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दरोगा के मुताबिक, बहला फुसला कर भगाने, धमकी देने के आरोपित अविनाश के घर पर जांच के लिए दरोगा ज्योति नारायण सात सितंबर को पहुंचे थे। वहां पर पूछताछ करने पर घरवालों ने हाथापाई शुरू कर दी और सरकारी काम में बाधा डाला।

इसे भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए पत्नी ने रखा था तीज व्रत, रात में ही शौहर ने काट दी गर्दन
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने घटना की शिकायत आला पुलिस अधिकारियों से की थी। पुलिस अफसरों ने इस मामले में दरोगा को केस दर्ज कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें