फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़क बनाई एक लेन और भुगतान दो लेन का कराया, अब निलंबित होंगे अवर अभियंता

Thu, 23 Dec 2021 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने फर्म को ब्लैकलिस्ट किया, राजघाट तक 22.58 लाख रुपये से बननी थी दो लेन की सड़क।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के राजघाट सुंदरीकरण के दौरान सड़क बनाने में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मुख्य सड़क से राजघाट तक दो लेन की सड़क बनाई जानी थी, लेकिन नगर निगम के एक अवर अभियंता के द्वारा मात्र एक लेन की बनाई और पूरी राशि का भुगतान करा दिया। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अवर अभियंता रामकुमार के निलंबन की संस्तुति करने के साथ संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से राजघाट तक पहुंच मार्ग को बेहतर बनाने के लिए करीब 22.58 लाख रुपये की लागत से दो लेन की सीसी सड़क बनाने की स्वीकृति हुई। निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी मेसर्स रामइकबाल सिंह नामक फर्म को दी गई। लेकिन, फर्म द्वारा दो लेन की सड़क के स्थान पर मात्र एक लेन की सड़क बनाई गई।

मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त ने संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे अवर अभियंता राजकुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


अवर अभियंता राजकुमार ने कहा कि उच्च अधिकारियों के मौखिक आदेश के अनुसार सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क को 16 मीटर से 22 मीटर तक खाली कराया। उसके बाद एक लेन सड़क बनाई गई है। दोनों तरफ नाला भी बनाया गया है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि राजघाट तक जाने वाली दो लेन की सड़क मात्र एक लेन की ही बनाई गई है। भुगतान भी करा दिया गया है। इसमें पूरी तरह से अवर अभियंता की जिम्मेदारी है। अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें