गोरखपुर पुलिस की ओर से लगातार ऑपरेशन हंट चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। ऐसे में पुलिस अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। गोरखपुर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एक साथ जिले के 33 बदमाशों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही सभी थानेदारों को अभियान चलाकर इन बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि विभिन्न संगीन अपराधों में वांछित चल रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन हंट अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत गैंगस्टर और अन्य संगीन अपराधों के 33 बदमाशों पर इनाम घोषित कर इनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। ऐसे ही अन्य थानों के वांछित बदमाशों को चिन्हित कर उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। जल्द ही अन्य बदमाशों पर भी इनाम घोषित किया जाएगा।